Swachhta hi sewa abhiyan

 



स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना अंतर्गत *स्वच्छता ही सेवा अभियान* के तहत आज पंचायत समिति सुल्तानपुर परिसर में श्रीमान विकास अधिकारी महोदय द्वारा कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया इस अभियान के तहत 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक ग्राम पंचायतों में गांव को ओडीएफ प्लस बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे एवं इस अभियान के तहत गांव में  ओडीएफ प्लस हेतु सोख्ता गड्ढा कंपोस्ट पिट मैजिक पिट नाडेप पिट आदि का निर्माण किया जाएगा ।। 



स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 2 अक्टूबर से पहले ब्लॉक सुल्तानपुर में चिन्हित 2,000 से अधिक आबादी वाले 16 गांव को ओडीएफ प्लस बनाने हेतु प्रयास किए जाएंगे इन गांव में घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा इसके लिए ग्राम पंचायतों में कार्य योजना तैयार की जा रही है।।





             15 सितम्बर, से 2 अक्टूबर, 2022 तक ’’स्वच्छता ही सेवा अभियान’’  निम्नानुसार मुख्य गतिविधियों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है:
          15 सितम्बर को पंचायत समिति स्तर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय प्रधान जी एवं अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं सहभागिता से एवं समस्त ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधंन के अन्र्तगत ”कार्य प्रारम्भ करो अभियान“ का शुभारंम्भ किया जाना है।
      अभियान के दौरान लक्ष्य निर्धारित कर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनान्तर्गत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के कार्यो की प्रगति को गति प्रदान करना।
 
स्वच्छता ही सेवा अभियान  के अन्तर्गत ब्लाॅक एवं ग्राम पंचायत व ग्राम स्तर पर की जाने वाली गतिविधियों का विवरण निम्न है:-
तिथि
पंचायत समिति/ग्राम पंचायत स्तरीय गतिविधियां
16.09.2022
पंचायत समिति स्तर पर ’’स्वच्छता ही सेवा अभियान’’  का औपचारिक उद्घाटन कर स्वच्छता की ’’प्रतिज्ञा दिलवाना’’।
17.09.2022
 स्वच्छ ग्राम दिवस आयोजित कर निजी औद्योगिक एवं वाणिज्यिक परिसरों में जन सहभागिता से सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया जाकर गावं में ’’प्रत्यक्ष स्वच्छता लाना’’ एवं गावं में कचरा एकत्री स्थानों की सफाई ।
19.09.2022
  स्वच्छ पंचायत दिवस आयोजित कर वार्ड पंचो के नेतृत्व में ग्रामीणों, युवाओं के श्रमदान से पंचायत भवन एवं राजीव गांधी सेवा केन्द्रों की सफाई एवं कुडा संग्रहण करना एवं गीले एवं सुखे कचरे का पृथक्कीकरण हेतु सामुदायिक जागरूकता लाना।
20.09.2022
 विभागीय पत्रांक 4663-4667 दिनांक 03.08.2022 की अनुपालना में समस्त ब्लाॅक के ग्राम जिनकी डीपीआर अनुमोदित हो चुकी है एवं आरआरसी प्रस्तावित किया गया है। ऐसे समस्त ग्रामों में अपषिष्ट भंण्डारण/ पृथक्किरण षेड़/केन्द्रों का निर्माण (आरआरसी) का 02 अक्टूबर 2022 तक अधिक से अधिक करवाना।
21.09.2022
 विभागीय पत्रांक 4798-4802 दिनांक 16.08.2022 एवं कार्यालय पत्रांक 269/06.09.2022 द्वारा दिये गये दिषा निर्देषानुसार 2000 तक जनसंख्या वाले गावों में भारत सरकार के सुझाव अनुसार जेम पोर्टल से अपशिष्ट एकत्रित वाहन जैसे ट्राई साइकल, ई-रिक्षा एवं बैटरी चलित वाहन की खरीद।
22.09.2022
 विभागीय पंत्राक 4798-4802 दिनांक 16.08.2022 एवं कार्यालय पत्रांक 269/06.09.2022 की अनुपालना में 2000 हजार से अधिक जनसंख्या वाले समस्त ग्रामो में 02 अक्टूबर 2022 तक घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था सुनिष्चित करवाना।
23.09.2022
  राजकीय परिसरों जैसे अस्पताल, विद्यालय, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, पुलिस स्टेशन, कचहरी, कृषि उपज मण्डी, स्टेडियम, हाट बाजार, जलाषयों के निकट के क्षेत्रों को स्वच्छ रखना एवं जलाषय के चारो तरफ पौधारोपण व अन्य प्रतिष्ठित स्थलों की साफ सफाई करना।
24.09.2022 
     स्वच्छता सेवा दिवस का आयोजन कर ’’गन्दगी ना फेलाये की थीम’’ पर ’’नारा लेखन/स्वच्छता’’ की प्रतिज्ञा दिलवाना। उक्त गतिविधियों का आयोजन पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत व समस्त ग्राम के समस्त निजी व राजकीय विद्यालयों में आयोजन करवाना।
25.09.2022     से 30.09.2022 
      स्वच्छ उदय अभियान आयोजित कर जन प्रतिनिधियों के नेतृत्व में ग्रामीणों, युवाओं, बच्चों के श्रमदान से प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाना, जिसके अन्तर्गत सडकों, गलियों की सफाई एवं कुडा संग्रहण करना।
     व्यवहारगत परिवर्तन के माध्यम से खुले में षौच मुक्ति की निरन्तरता एवं  सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक वृक्ष यथा बड-पीपल, बेल, तुलसी आदि वृक्षारोपण गतिविधियों आयोजन किया जाना है।
     स्वच्छ श्रृद्धा दिवस आयोजित कर धार्मिक स्थलों पर साफ सफाई की गतिविधियांे का आयोजन करना एवं की गई गतिविधियांे के फोटोअपलोड करना।
      स्वच्छ शक्ति दिवस का आयोजन कर महिला स्वयं सहायता समुह की समस्त ग्राम में बैठक आयोजित कर खुले में शौच से मुक्ती की निरन्तरता बनाये रखने हेतु एवं रैट्रोफिंटींग कार्यों की जानकारी एवं रैट्रोफिंटींग करवाये जाने हेतु पात्र परिवारों का चिन्हीकरण कर सूची तैयार करना एवं निर्मित षौचालयों के निरन्तर उपयोग हेतु समुदाय को प्रेरित करना।   
01.10.2022
    ब्लाॅक/ग्राम पंचायत स्तर पर ओडीएफ प्लस घटको के लिये रात्री चैपाल का आयोजन कर सरपंच संवाद करना।
02.10.2022
     दिनांक 2 अक्टूबर, 2022 को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता संबंधी ग्राम सभा का आयोजन कर एकल उपयोगी प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध कर एकल प्रस्ताव पारित करवाकर एकल उपयोगी प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता बढाना एवं समस्त अनुमोदित एवं स्वीकृति डीपीआर वाले गावों को ओडीएफ प्लस घोषित करवाना।
 इस अभियान के अन्तर्गत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है इसका मुख्य उद्देश्य 2 अक्टूबर तक समस्त अनुमोदित डीपीआर वाले गावों को ओडीएफ प्लस घोषित किया जाना हैं।



SHARE
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment